पॉलिटिक्स

दिल्ली गेट पर राकेश टिकैत करते रहे इंतजार, बिना मिले ही बंगाल लौट गईं ममता बनर्जी

भारत वार्ता डेस्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच दिवसीय दिल्ली दौरे पर थीं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इसके अलावा ममता बनर्जी ने विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं से भी मिलीं। ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष की एकजुटता को मजबूत करने में जुटी रहीं। वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुखर आलोचकों में से एक हैं। यह भी माना जा रहा था कि ममता बनर्जी किसान और किसान नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जा सकती हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली गेट पर राकेश टिकैत और कई किसान नेता ममता बनर्जी का इंतजार कर रहे थे। पहले खबर भी आई कि ममता बनर्जी उनसे मिलने जाएंगी। लेकिन ममता बनर्जी उनसे मिलने नहीं जा पाईं। इसके पीछे का कारण क्या रहा यह तो नहीं पता लेकिन ममता बनर्जी से मुलाकात नहीं होने पर राकेश टिकैत को निराशा ही हाथ लगी। हालांकि दिल्ली गेट पर राकेश टिकैत ममता बनर्जी का इंतजार कर रहे थे। जब राकेश टिकैत से ममता बनर्जी नहीं मिली तो अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों से उनके यहां आने की सूचना मिली थी। हमारी ओर से कोई न्योता नहीं था।

दूसरी ओर सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी किसान नेताओं से मिलने की इच्छुक नहीं थीं और ना ही उनके कार्यक्रम में ऐसा कोई प्लान था। आपको बता दें कि ममता बनर्जी की जीत के बाद राकेश टिकैत और कई किसान नेता बंगाल जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल चुनाव में कई किसान नेताओं ने ममता बनर्जी के पक्ष में प्रचार भी किया था। अलग-अलग समय पर किसान नेताओं से ममता बनर्जी फोन पर बात करती रहती हैं। लेकिन इस बार दिल्ली आने के बावजूद भी ममता बनर्जी किसानों और उनके नेताओं से मिलने नहीं पहुंचीं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

19 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago