बड़ी खबर

दलित छात्रों को विदेश में फ्री पढ़ाई के लिए अरविंद केजरीवाल ने की अंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान

Bharat varta Desk

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने एक और दांव चल दिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से ठीक पहले दलितों को लिए बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने दलित छात्र को विदेश में फ्री पढ़ाई के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप की घोषणा की है। चुनाव के लेकर केजरीवाल सरकार की तरफ से यह चौथी बड़ी घोषणा है। इससे पहले केजरीवाल सरकार ने हाल ही में बुजुर्गों के इलाज के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की थी।

अंबेडकर सम्मान स्कॉलर के तहत दिल्ली के दलित छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत दिल्ली का कोई भी दलित छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर सकेगा। अगर उन्हें ऐसे किसी विश्वविद्यालय में दाखिला मिलता है तो दिल्ली सरकार उनकी शिक्षा, यात्रा और आवास का पूरा खर्च वहन करेगी। योजना की खास बात है कि सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago