
bharat varta desk:
झारखंड में ईडी ने तुपुदाना रांची की थाना प्रभारी दारोगा मीरा सिंह और झारखंड कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव पर शिकंजा कसा है। सुबह-सुबह ईडी की टीम रांची की थाना प्रभारी दारोगा मीरा सिंह और कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव के ठिकानों पर पहुंच गई। यह छापामारी जमीन घोटाले और बालू कारोबार के सिलसिले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में अब तक ईडी को सबूत मिले हैं। करीब 15 लाख कैश व आधा दर्जन से अधिक मोबाइल जब्त किए जाने की सूचना है।
बता दें कि मीरा सिंह वर्तमान में तुपुदाना थाना की प्रभारी के रूप में पोस्टेड हैं। वह 2012 बैच की दारोगा हैं। खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लाल मोहित नाथ शाहदेव मीरा सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। रांची जिला में स्थानांतरित होने के बाद दारोगा मीरा सिंह को दो साल पहले तुपुदाना ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया था। डीजीपी ने हज़ारीबाग स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था। अपनी पहुंच के बल पर मीरा सिंह ने स्थानांतरण को रुकवाया, जिससे डीजीपी को अपना आदेश वापस लेना पड़ा। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी पूर्व में कई बार सरकार को पत्र लिखकर मीरा सिंह पर करवाई की मांग कर चुके हैं। झारखंड उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी दारोगा मीरा सिंह पर पहले से मुकदमा चल रहा है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More