त्रिपुरा की ‘दीदी’ का नाम भी सीएम के लिए चर्चा में, बिहार के इस नेता को मानती है भाई

  • त्रिपुरा की ‘दीदी’ का नाम सीएम के लिए चर्चा में, बिहार के इस नेता को मानती है भाई
  • बिहार के भाजपा नेता संजय मयूख को भाई बताती हैं प्रतिमा भौमिक
  • बिहार के विधान पार्षद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हैं संजय मयूख

नई दिल्ली, डॉ. ऋषिकेश : प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह उत्तर-पूर्वी राज्यों के इतिहास में एक बड़ी घटना होगी।
त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है। अब त्रिपुरा में बीजेपी सीएम पद पर किसे सामने लेकर आएगी इसे लेकर चर्चा तेज है। सिसायी गलियारों में चर्चा है कि त्रिपुरा को इस बार महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है।
हालांकि चुनाव से पहले बीजेपी ने माणिक साहा को सीएम के चेहरे के रूप में दिखाया था, लेकिन अब खबरें है कि सीएम पद के लिये दूसरे नामों पर चर्चा की जा रही है।
प्रतिमा भौमिक के पक्ष में महिला होने के साथ-साथ राजनीतिक सुचिता, सादगी, ईमानदारी और जमीनी कार्यकर्ता जैसे फैक्टर काम कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं।
भौमिक मुख्यमंत्री बनतीं हैं, तो वे उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।
त्रिपुरा पश्चिम से सांसद प्रतिमा भौमिक धनपुर से विधानसभा का चुनाव जीती हैं। चुनाव के दौरान बंगाली में केवल एक ही नारा लगा था- धनपुर निजेर में के ई चाय (धनपुर इस बार चुनाव में अपनी बेटी को वोट देकर जीता देगा)। वाम मोर्चा से त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे माणिक सरकार की पारंपरिक सीट से जीत का परचम लहरा कर प्रतिमा काफी चर्चा में है। उन्हें अभी मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार बताया जा रहा है।

संघर्षों से भरा है प्रतिमा का राजनीतिक सफर

प्रतिमा का राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा हुआ है। वे त्रिपुरा के इतिहास में पहली महिला हैं जो सांसद बनने के बाद केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बनीं। वे साल 1991 से बीजेपी से जुड़ी। 1991 में वह धनपुर विधानसभा क्षेत्र की मंडल अध्यक्ष बनीं थी।
कभी वो पार्टी के दफ्तर में झाड़ू लगाया करती थीं। राजनीतिक मुकाम मिलने के बाद भी वे भाजपा और सरकार में ईमानदारी और सादगी की मिसाल मानी जाती हैं। वे अविवाहित हैं और एक छोटे से घर में रहती हैं। पिछले दिनों एक लाइव इंटरव्यू में देश के लोगों को जानकारी मिली थी कि इस केंद्रीय मंत्री के घर में ताला नहीं लगाया जाता है। इस पर उन्होंने यह बताया था कि उनके घर पर ना कोई जेवश्र है और ना कोई पैसे तो फिर ताले लगाने की क्या जरूरत? वे महंगी साड़ियां नहीं पहनती हैं। सिर्फ सूती साड़ियां पहनती हैं। उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें आठवीं क्लास तक पैर में पहनने के लिए चप्पल नहीं थे।

बिहार के संजय मयूख को भाई बताती हैं प्रतिमा भौमिक

प्रतिमा भौमिक का बिहार से भी बेहद आत्मीय जुड़ाव रहा है। वे बिहार के रहने वाले भाजपा के विधान पार्षद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. संजय मयूख से काफी नजदीक मानी जाती हैं। दोनों में भाई-बहन का संबंध है। पिछले दिनों दिए गए एक टीवी न्यूज चैनल इंटरव्यू में उन्होंने संजय मयूख का नाम लिया था और बताया था कि राजनीति में उनसे उन्हें काफी सहयोग मिला है। उन्होंने कहा था कि संजय मयूख से मेरा भाई-बहन का संबंध है।
बता दें कि संजय मयूख को भी भाजपा का जमीनी नेता माना जाता है। उनकी सादगी भी चर्चा में रहती है। वे आज भी बिना अंगरक्षक पटना की सड़कों पर मोटरसाइकिल से घूमते दिख जाते हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में संजय मयूख का पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय लगाव भी देखते बनती है।

  • Video source – ABP News : सुनिए वह इंटरव्यू वीडियो जिसमें प्रतिमा भौमिक ने बिहार के नेता संजय मयूख से भाई-बहन का सम्बंध बताया :
Video source – ABP News : सुनिए वह इंटरव्यू वीडियो जिसमें प्रतिमा भौमिक ने बिहार के नेता संजय मयूख से भाई-बहन का सम्बंध बताया
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago