
पटना संवाददाता: पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू रसोई गैसों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ पटना स्थित कार्यालय से प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष मो0 कारी के नेतृत्व में आयोजित मार्च को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने संबोधित कर रवाना किया। जगदानन्द सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बेतहाश वृद्धि कर केन्द्र सरकार गरीबों की जेब से गाढ़ी कमाई को निकालकर पूंजीपतियों की जेब को भर रही है, आम जनता त्रस्त है। आक्रोश मार्च में युवा राजद के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगाते हुए आयकर गोलंबर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के बाद युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो0 कारी सोहैब ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की एक सोची समझी साजिश के तहत पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है, जो कि जन विरोधी है।
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा बढ़े दामों से अविलंब जनता को निजात दिलाए, अन्यथा युवा राजद चरणबद्ध तरीके से राज्यव्यापी आन्दोलन करेगा।
पुतला दहन में विधायक सतीश दास, सतीश कुमार चन्द्रवंशी, मनीष गुप्ता,
विकास श्रीवास्तव, प्रभात रंजन, मुकेश यादव, अमिताभ ऋतुराज, ऋषि यादव,अजीत यादव, अभिषेक चन्द्रवंशी, रामराज कुमार, फुदेना आदि मौजूद रहे.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More