पॉलिटिक्स

तेज प्रताप यादव इस्तीफा देंगे

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने एक ट्वीट से बिहार में सियासी हलचल बढ़ा दी है। दरअसल उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इस्तीफा देने की बात कही है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि तेज प्रताप विधानसभा से इस्तीफा देंगे या अपनी पार्टी की सदस्यता से।

25 अप्रैल की देर शाम तेज प्रताप यादव ने खुद का इस्तीफा देने को लेकर ट्वीट में लिखा, “मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया। सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जल्द अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा।”

बता दें कि तेजप्रताप यादव के खिलाफ सोमवार को ही युवा राजद के महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने बंद कमरे में पीटने और दावत-ए-इफ्तार के दिन इस घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही पिटाई का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया।

इस प्रकरण के बाद तेज प्रताप ने फेसबुक पेज “सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव” से लिखा था –

“युवा राजद के पटना उपाध्यक्ष मेरे अनुज राम राज बहुत कर्मठ कार्यकर्ता है ।
प्रदेश अध्यक्ष चाचा जगदानंद सिंह विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह हरियाणवी सलाहकार संजय यादव के बहकावे में मेरे अनुज राजद राम राज को बहकाया गया है । मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा गया है मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को इज्जत देता रहता हूं।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

2 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

2 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

3 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

7 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

1 week ago