पॉलिटिक्स

तेज प्रताप ने तेजस्वी को कहा- प्रवासी सलाहकार


पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष को हटाए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बेटों में तलवारें खिंच गई हैं। उनके बड़े बेटे और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ निशाना साधा है। इसके पहले तेजप्रताप तेजस्वी को अपना अर्जुन बताते थे मगर जब प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनके समर्थक को छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटा दिया तो तेज प्रताप ने तेजस्वी को कोसना शुरू कर दिया है। उन्होंने तेजस्वी को प्रवासी सलाहकार करार दिया है। तेज प्रताप ने ट्वीट किया है कि जगदानंद प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने में यह भूल गए कि पार्टी संविधान से चलती है। पार्टी का संविधान कहता है कि आप किसी को नोटिस दिए बिना पद से नहीं हटा सकते हैं। आज जो कुछ हुआ वह पार्टी संविधान के विपरीत हुआ है।
दरअसल छात्र राजद की बैठक में तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के खिलाफ कई बातें कह दी थीं। उसके बाद नाराज होकर जगदानंद पार्टी कार्यालय नहीं आने लगे। यहां तक कि 15 अगस्त को झंडा फहराने भी नहीं आए। इसके बाद उन्हें तेजस्वी यादव ने मनाया। कल अचानक वे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। वहां तेजस्वी भी मौजूद थे। उसके बाद जगदानंद प्रदेश कार्यालय आए और सबसे पहले तेज प्रताप के समर्थक के रूप में प्रदेश छात्र राजद के अध्यक्ष पद पर विराजमान आकाश कुमार यादव को हटाकर गगन कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस कार्रवाई को सही बताते हुए तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा कि जगदा बाबू प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन्हें फैसला करना है कि कौन कहां रहेगा या नहीं रहेगा। उसके बाद से तेज प्रताप गुस्से में है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

43 minutes ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago