पॉलिटिक्स

तेज प्रताप तो नहीं बने जगदानंद सिंह के इस्तीफे का कारण…

पटना, भारत वार्ता संवाददाता:राष्ट्रीय जनता दल को आज तब तगड़ा झटका लगा जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे का कारण अपना स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र बताया है। हालांकि कुछ लोग उनके इस्तीफे का कारण उनका नाराज होना बता रहे हैं। वह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के रवैए से क्षुब्ध बताए जाते हैं। वे अपने को पार्टी में कुछ दिनों से असहज महसूस कर रहे थे।
पिछले दिनों पार्टी की रजत जयंती समारोह में उनके हाथ नहीं उठाने पर तेजप्रताप ने उन पर तंज कसा था। अपनी बातों के समर्थन में तेज प्रताप ने सबको हाथ उठाने को कहा मगर जगदानंद सिंह ने हाथ नहीं उठाया तो तेज प्रताप ने कहा कि लगता है जगदानंद अंकल मुझसे नाराज हैं। उस दिन पहले भी तेज प्रताप ने अपने समर्थकों के साथ जनता दल के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पर बातों ही बातों में निशाना साधा था। आज जगदानंद सिंह कार्यालय में मौजूद थे। पत्रकारों ने जब उनसे इस्तीफे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं जब इस कुर्सी पर विराजमान हूं तो इस्तीफे का क्या सवाल है? पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष से यह भी पूछा कि वे तेजपत्ता आप से नाराज होकर तो इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि क्यों मैं नाराज होऊंगा, उसने तो मुझे चाचा कहा था।

अनुशासन के लिए जाने जाते रहे जगदानंद

जगदानंद रामगढ़ से कई बार एमएलए और बक्सर से सांसद रह चुके हैं। उन्हें 2 साल पहले लालू प्रसाद यादव ने व्यक्तिगत रूप से पहल कर प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अध्यक्ष रहते जगदानंद ने पार्टी में अनुशासन कायम करने की भरपूर कोशिश की थी। उन्होंने आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में मजबूत अनुशासनिक व्यवस्था बनाई थी और लोगों को अध्यक्ष होने का मतलब समझाया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

5 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

5 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

6 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago