पॉलिटिक्स

तेज प्रताप की बगावत, उप चुनाव में आरजेडी के खिलाफ उम्मीदवार उतारा


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव की बगावत और अधिक मुखर होती जा रही है। उन्होंने अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतार दिया है। उन्होंने तारापुर सीट पर तेज प्रताप यादव ने अपनी नई गठित संस्था छात्र जनशक्ति परिषद के नेता संजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने शुक्रवार को निर्दलीय नामांकन कर चौंका दिया। संजय ने नामांकन करते हुए कहा कि चूंकि छात्र जनशक्ति परिषद फिलहाल चुनाव आयोग से मान्यता नहीं मिली है इसलिए सिंबल पर खड़ा नहीं हो सकते, इसलिए निर्दलीय पर्चा भरा है। यहां बता दें कि संजय कुमार वही हैं जिन्हें आरजेडी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बर्खास्त कर दिया था। इस सीट पर कांग्रेस ने भी आरजेडी के खिलाफ उम्मीदवार दिया है। इससे यहां से आरजेडी की चुनौती बढ़ गई है। यह बता दें कि आरजेडी के स्टार प्रचारकों में नाम नहीं होने के बाद से उनके बागी तेवर और तेज होते जा रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

19 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago