
पटना: प्रतिपक्ष के नेता ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. लेकिन बधाई उन्होंने किसी अच्छे काम के लिए नहीं, सराहना के तौर पर नहीं दी है बल्कि बल्कि व्यंग के तौर पर दी है .अंग्रेजी में किए हुए ट्वीट में तेजस्वी ने बिहार को विकास के सभी मांगों पर पिछड़ने के लिए दी है. उन्होंने लिखा है कि आप लगातार 15 सालों से मुख्यमंत्री हैं मगर बिहार शिक्षा, स्वास्थ, विधि व्यवस्था, यातायात, परिवहन, हर क्षेत्र में पीछे हो रहा है. उन्होंने लिखा है बिहार को टॉप से बॉटम करने के लिए बधाई. इसके लिए उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार के सर्वे रिपोर्ट का भी उल्लेख किया है जिसमें देश के प्रमुख शहरों का 7 बिंदुओं पर सर्वे किया गया है. इनमें पांच बिंदुओं पर पटना देश में सबसे पिछड़ गया है. मूलभूत जरूरतों, आधारभूत संरचना, सुरक्षा, पर्यावरण, परिवहन और यातायात जैसे बिंदु शामिल हैं.
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More