
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. कार्यकारिणी ने तेजस्वी यादव को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बराबर अधिकार दे दिए गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया. इसके बाद यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया.अब तेजस्वी यादव को वह सभी फैसले लेने का अधिकार मिल गया है जो अब तक सिर्फ लालू यादव ही ले सकते थे. तेजस्वी यादव अब चुनाव में जिसे चाहें उसे अपनी पार्टी का सिंबल दे सकते हैं और पार्टी के सारे अहम फैसले ले सकते हैं. हालांकि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे. इसके बाद उनके नाराज होने के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन मीसा भारती ने इन कयासों पर यह कहकर विराम लगा दिया कि वह बीमार हैं.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More