ब्रेकिंग न्यूज़

तूफान को लेकर हाई अलर्ट

भुवनेश्वर से मुकेश कुमार:
उत्तर भारत में शुष्क मौसम और गर्मी का प्रकोप काफी दिनों से बदस्तूर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा में 20 सितंबर से 23 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अगले सप्ताह अन्य कई राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका जाहिर की है।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में 20 सितंबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते ओडिशा में 20 सितंबर से चार दिन तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
इस दौरान बिजली की गर्जना, आंधी-तूफान के साथ पानी बरस सकता है। यही वजह है कि विभाग ने मछुआरों को गहरे पानी में नहीं जाने की हिदायत दे दी गई है। इस चेतावनी को देखते हुए विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने राज्य के सभी जिला प्रशासनों से हालात से निपटने के लिए चौकन्ना रहने के लिए कहा है।
इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों में अधिक देखने को मिलेगा। वहीं मध्य भारत के राज्यों जैसे, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इसके चलते भारी बारिश होने की संभावना है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago