पॉलिटिक्स

‘तुम सत्तालोलुप ठहरे बाबू, दिवास्वप्न पर रखो काबू…’ जदयू प्रवक्ता ने कविता के माध्यम से तेजस्वी पर कसा तंज

पटना: जदयू के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजद नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने कविता के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें एक बार फिर ‘मचिया मैन’ बताया। उन्होंने राजद नेता श्याम रजक और उदय नारायण चौधरी को ‘मचिया का दूत’ बताते हुए भी कविता के माध्यम से घेरे में लिया है।

बता दें कि श्याम रजक ने यह बयान दिया है कि जदयू के 17 विधायक राजद के संपर्क में है, वहीं उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें और हमलोग आपको प्रधानमंत्री बनाएंगे।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और राजद नेताओं पर तंज कसते हुए कविता लिखा है:

प्रकट भए मचिया के दूत, चढ़ा जैसे सत्ता का भूत
चौधरी श्याम आगे-आगे, ऑफर बाँटे भागे-भागे
सीएम देकर पीएम ले लो, जनता की उम्मीदो से खेलो
मगर जिस दागी को त्यागी जनता, आखिर वो सीएम कैसे बनता
तुम सत्तालोलुप ठहरे बाबू, दिवास्वप्न पर रखो काबू
सीएम पीएम के सपने मत पालो, ज्योतिष से दिखवा लो

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

3 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago