
रांची, भारत वार्ता संवाददाता : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) झारखंड में संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गया है। इसके लिए जदयू के झारखंड प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने रांची स्थित पुराने विधानसभा परिसर में प्रदेश जदयू की बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रभारी अशोक चौधरी ने सभी जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्यों के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने किया।
बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का झारखण्ड जदयू के प्रदेश प्रभारी के रूप में यह पहला दौरा है। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी संगठन का मजबूती से विस्तार होगा एवं पार्टी राज्य में जनहित से जुड़े मुद्दे भी पूर्ण प्रखरता से उठाएगी।
बैठक में बिहार के एमएलसी विजय सिंह, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक गौतम सिंह राना, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, जदयू उपाध्यक्ष आफताब जमील, जदयू महासचिव श्रवण कुमार, भगवान सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, मनोज कुमार, आर० के० मंडल, संजय सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निर्मल सिंह, झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More