
Bharat varta desk:
सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना में तकनीकी और विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” के संदेश के साथ किए गए इस आयोजन में बिहार समेत देशभर के विज्ञान और तकनीकी विशेषज्ञ जुटे थे।
बीआईटी मेसरा के पूर्व प्राध्यापक केसी बाजपेई ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक हुए इस आयोजन में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। विज्ञान के विकास में देशभर के 75 वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। “विश्व परिदृश्य में विज्ञान के विकास में भारत की भूमिका” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में केसी बाजपेई समेत विज्ञान व तकनीकी के कई अध्यापकों ने विचार रखे। इस मौके पर बाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में राजधानी के छात्रों ने भाग लिया। कई पुस्तकों का लोकार्पण भी इस दौरान किया गया।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More