बड़ी खबर

ढिल्लो, सौरभ, बाबूराम बने डीआईजी, कई आईपीएस आईजी और एडीजी बने

Bharat Varta Desk: बिहार सरकार ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, भागलपुर के एसएसपी बाबूराम और बिहार के कई जिलों में एसपी रहे सौरभ शाह को डीआईजी में प्रोन्नति दे दी है। भागलपुर जिले के कहलगांव के रहने वाले सौरभ शाह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में कार्यपालक निदेशक के रूप में तैनात हैं। सौरभ सिवान, मधेपुरा समेत कई जिलों में काम कर चुके हैं।
केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 2010 बैच के IPS अफसर राजीव मिश्रा, हरिप्रसाथ एस. को भी डीआईजी में प्रोन्नति दी गई है। वहीं डीआईजी से आईजी बने आईपीएस अधिकारियों में मनु महाराज, एम सुनील कुमार नायक, जितेंद्र राणा और निशांत कुमार तिवारी का नाम शामिल है।

ये आईपीएस डीआईजी बने

इसके अलावा 2009 बैच के IPS नवीन चंद्र झा, जयंत कांत,गया एसएसपी हरप्रीत कौर, मोहम्मद अब्दुल्ला और विनोद कुमार को भी डीआईजी बनाया गया है। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक वर्णवाल,तोहिद परवीन, अरविंद कुमार गुप्ता , निलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार मंडल अभय कुमार लाल, राशिद जमां, अनिल कुमार को प्रवर कोटी में प्रोन्नति दी गई है।

रतन संजय, अमृतराज समेत कई ADG बने

इनके अलावा IG रत्न संजय कटियार, अमृतराज, एमआर नायक, के सुहीता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक में प्रोन्नति दी गई है।
इन चारों के अलावा 2005 बैच के बिहार कैडर के चार अऩ्य आईपीएस अधिकारी जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं उन्हें प्रफोर्मा प्रोन्नति दी गयी है। इनमें क्षत्रनील सिंह, पी. कन्नन, राजेश त्रिपाठी औऱ नवल किशोर सिंह शामिल हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 minutes ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

8 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 day ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 day ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago