
Bharat varta desk:
हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों की ओर से देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी हड़ताल का आयोजन किया गया था। इस दौरान मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों से बात करते हुए कलेक्टर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने ड्राइवरों से पूछा कि तुम्हारी औकात क्या है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद कलेक्टर की काफी आलोचना हुई।। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को पद से हटा दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। किशोर कन्याल को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है तो वहीं, ऋतू बाफना को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More