
Bharat varta desk:
हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों की ओर से देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी हड़ताल का आयोजन किया गया था। इस दौरान मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों से बात करते हुए कलेक्टर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने ड्राइवरों से पूछा कि तुम्हारी औकात क्या है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद कलेक्टर की काफी आलोचना हुई।। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को पद से हटा दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। किशोर कन्याल को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है तो वहीं, ऋतू बाफना को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया है।
पटना। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर (गाजियाबाद) में 3 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने… Read More
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के 23 जनवरी को जारी… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार नेराज्य प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों को बदल दिया है।… Read More
पटना। महावीर आरोग्य संस्थान ने गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए 10 बेड वाले आईसीयू… Read More
पटना। पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलजारबाग, पटना के… Read More