Uncategorised

‘डॉ अजय वाटर हेलमेट’ बचाएगा डूबने से

भागलपुर संवाददाता। “डॉ अजय वाटर हेलमेट” नाव दुर्घटना में लोगों की जान बचाएगा। भागलपुर की संस्था जीवन जागृति सोसाएटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में आज संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने गंगा नदी में ‘वाटर हेलमेट’ का मॉक ड्रिल किया। इसमें दिखाया गया कि किस तरह से यह सौ रुपये का किट जल दुर्घटना में जान बचा सकता है।

डॉ सिंह का कहना है कि जब भी कोई नाव दुर्घटना होती है लोगों का बचना भगवान भरोसे होता है। नाव में बैठे लोगों की सुरक्षा और जल दुर्घटना पर सरकार का ध्यान उचित रूप से नहीं है। सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट है मगर नाव दुर्घटना में बचाव के लिए कोई सुरक्षा उपकरण नहीं है।

संस्था के अध्यक्ष बताया कि पिछले दिनों टिनतंगा दियारा में हुए नाव दुर्घटना से सबक लेकर उन्होंने वाटर हेलमेट बनाया है। यह साधारण रोजमर्रा के काम मे आने वाले प्लास्टिक के 8 लीटर के जरकिंग को स्कूल बैग में प्रयोग होने वाले फीते के जाली के अंदर इसे अच्छी तरह से फिट कर उसमें एडजस्टमेंट करने वाला बेल्ट एवं लॉक से छाती पर बांध लिया गया है। इसकी कीमत 100 से 150 रु तक होगी। इसे लोग आसानी से बना सकते हैं। जबकि बाजार में उपलब्ध सुरक्षा किट बहुत महंगा होता है और टिकाऊ भी नहीं होता है। यदि नाव में चढ़ने के पहले इसे बांध लिया जाए तो व्यक्ति पानी में डूबने के उपरांत अचेत भी हो जाये तो उसका सर पानी मे नहीं डूबेगा।जैसे बाइक सवार का सर हेलमेट फटने नहीं देता है उसी तरह से यह वाटर हेलमेट व्यक्ति के जल में डूबने पर उसका सर डूबने नहीं देगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago