
पटना भारत वार्ता संवाददाता: पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में रहने वाले डॉक्टर विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उनका शव आज सुबह नौबतपुर इलाके से बरामद किया गया था। उनके चेहरे पर सटाकर गोली मारी गई है। डॉक्टर की पत्नी रिमझिम अपने पति के साथ श्री कृष्णा पुरी के सहदेव महतो मार्ग के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थी । पास में उनका ब्यूटी पार्लर भी है। ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों ने बताया कि अचानक फोन आने के बाद मैडम निकली लेकिन लौटकर नहीं आई। रात में घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने सुबह श्रीकृष्णापुरी थाने में इसकी सूचना भी दी थी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद रिमझिम की लाश मिलने की सूचना घरवालों को मिली।
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More