पटना, भारत वार्ता संवाददाता: केंद्र में आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद जदयू में उठापटक शुरू हो गई है। केंद्र में मंत्री बनने से वंचित सांसद ललन सिंह आज जहां पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे वहीं दूसरी ओर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद से विधान पार्षद संजय सिंह की छुट्टी करते हुए विधान पार्षद नीरज कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पहले इस पद पर थे मगर कुछ दिनों पहले उन्हें हटाकर विधान पार्षद संजय सिंह को इस पद पर आसींन किया गया था। लेकिन आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें हटाकर नीरज कुमार को फिर से इस पद पर बिठाया है। इसके साथ पहले वाली कमेटी में प्रदेश प्रवक्ता रहे अरविंद निषाद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि विधान पार्षद नीरज कुमार सांसद ललन सिंह के नजदीकी हैं और उन्हीं की बिरादरी के हैं। इसलिए असंतोष को कम करने के लिए नीरज कुमार को फिर से मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। नीरज पिछली सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री थे। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटे और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ज्यादा पर लगातार हमलावर रहे हैं। इसके बाद भी नीरज को पहले मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया और बाद में मुख्य प्रवक्ता पद से चलता कर दिया गया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म था। नीरज को मुख्य प्रवक्ता के पद पर बिठाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की गई है।
Bharat varta Desk तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां… Read More
नए बीएनएसएस कानून को अपराधियों के खिलाफ हथियार बनाएगी बिहार पुलिस अपराधियों की काली कमाई… Read More
Bharat varta Desk कांग्रेस आज भी जन कल्याण के लिए समर्पित है। आधी आबादी, पूरा… Read More
Bharat Varta Desk केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक सुनील कुमार झा, भा.पु.से. (बिहार-1993)… Read More
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का जायजा लेने, घायलों… Read More
पटना : बिहार में नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य… Read More