
Bharat varta desk: औरंगाबाद के तत्कालीन डीटीओ और वर्तमान में दरभंगा के एडीएम ने पत्नी के नाम से अथाह संपत्ति बनाई है। बालू के अवैध धंधे के कारोबार के आरोपी अनिल कुमार सिन्हा के चार ठिकानों पर हुई छापेमारी में यह जानकारी आई है कि उनकी पत्नी के बैंक खाते में 36 लाख रु जमा हैं। साथ ही फुलवारीशरीफ में जमीन के 2 प्लॉट मिले हैं।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के तथ्य की पुष्टि होने के बाद उनके विरुद्ध 8 दिसंबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पटना के गोला रोड एवं मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित आवास पर रेड किया गया है। इसके अलावे आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ग्राम स्थित पैतृक मकान एवं दरभंगा के कार्यालय एवं आवास में तलाशी ली गयी।
आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि अनिल कुमार सिन्हा 2000 में बिहार प्रशासनिक सेवा में योगदान दिए। अपने पदस्थापन के दौरान रोहतास, छपरा एवं औरंगाबाद में पदस्थापित रहे। सेवाकाल में इन्होंने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। पत्नी के नाम पर फुलवारी शरीफ के मोहम्मदपुर में 2 भूखंड क्रय किया है तथा स्वयं के नाम से पटना के गोला रोड में रूद्र रेजिडेंसी में एक फ्लैट का क्रय किया है। जिसका मूल्य 36 लाख से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावे तलाशी के दौरान कई बैंक पासबुक बरामद हुए हैं। नए बैंक खातों में लगभग ₹10 लाख जमा पाया गया है तथा बड़ी मात्रा में राशियों का लेनदेन के सबूत मिले हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More