बड़ी खबर

डीजी एमवी राव के खिलाफ किसने उगला जहर

रांची संवाददाता: झारखंड के प्रभारी डीजीपी रहे एमवी राव ने पद से हटने के बाद जो ट्वीट किया है वह चर्चे में है. उन्होंने लिखा है कि मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे मजबूत बनाने के लिए जहर उगला.
बता दें कि कल झारखंड सरकार ने राव को हटाकर 1987 बैच के आईपीएस अफसर नीरज सिन्हा को स्थाई डीजीपी नियुक्त किया है.
पद छोड़ने के बाद शुक्रवार की सुबह उन्‍होंने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा है कि मैं उन सबका आभारी हूं जिन्होंने मुझे झारखंड पुलिस के डीजीपी के रूप में अपनी भूमिका में अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.एमवी राव ने आगे लिखा- “मैं ऐसे लोगों का भी आभारी हूं, जो डीजीपी के रूप में कर्तव्‍य निर्वहन के दौरान आलोचनात्मक बने रहे.”

राव पर हेमंत सरकार की मेहरबानी

यहां यह बताना जरूरी होगा कि राव पर हेमंत सरकार मेहरबान रही है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपीएससी ने 3 आईपीएस अधिकारियों का जो पैनल सरकार को भेजा था उस में राव का नाम नहीं होने के बाद भी सरकार ने उन्हें प्रभारी डीजीपी बना रखा था. जबकि वे वरीयता में पांचवें नंबर पर थे. लेकिन यूपीएससी ने कभी उन्हें डीजीपी नहीं माना. अंत में उन्हें हटाकर सरकार को पैनल से नीरज सिन्हा को डीजीपी बनाना ही पड़ा. पिछले दिनों एमवी राव उपद्रवियों को आयरन हैंड से कुचलने का बयान देकर काफी विवादों में आए थे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago