बड़ी खबर

डीजी अरविंद पांडेय ने बताया एम्स बनने से बढ़ेगा राष्ट्रवाद, फेसबुक पर साझा किया रोचक विचार

डॉ सुरेंद्र की रिपोर्ट:

बिहार सिविल डिफेंस के पुलिस महानिदेशक अरविंद पांडेय ने कहा है कि एम्स के निर्माण से लोगों में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ेगी। इस संबंध में उन्होंने अपना बड़ा ही रोचक विचार फेसबुक पर साझा किया है। इसमें उन्होंने सरकार को सुझाव दिया है कि सरकार हर राज्य में एम्स का निर्माण कराए। यह काम छह माह में होना चाहिए। यदि यह काम देश के इंजीनियर नहीं कर पाते हैं तो जापान से इंजीनियर बुलाकर अधिक से अधिक एम्स का निर्माण कराया जाए।

अरविंद पांडेय कहते हैं कि एक एम्स के निर्माण में अधिकतम 3 हज़ार करोड़ रुपए खर्च होंते हैं। हमारे देश में कुल 28 राज्य हैं। देश के हर राज्य में कुल 1 लाख करोड़ रुपए में एक-एक एम्स का निर्माण संभव है। वे आगे कहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश का बीमार आदमी जब अपने प्रदेश की राजधानी में स्थित एम्स में जाकर सस्ते में अपना इलाज कराकर ठीक होगा तो तो उसके मन में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होगी।

अरविंद पांडेय का कहना है कि पटना जैसे बड़े शहरों में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाता था तो या तो वह अपनी ज़मीन बेचकर निजी अस्पतालों में इलाज कराता था या कोई पैरवी कराकर दिल्ली एम्स में जाता था। लेकिन यहां एम्स बन जाने से यहां मुश्किल आसान हो गई है। इस संदर्भ में उन्होंने अपना एक अनुभव साझा किया है – ”झारखंड के देवघर में मेरे एक मित्र के पुत्र का घुटना सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ और वे पटना के एक निजी अस्पताल में बड़ी मुश्किल से इलाज करा पाए।”

अरविंद पांडेय का सुझाव है कि राष्ट्रवाद के अखिल भारतीय विस्तार के लिए हर राज्य में 6 माह के अंदर एक एम्स शुरू कराना ज़रूरी है। अगर 6 माह में यहां के इंजीनियर न बना सकें तो जापान, दक्षिण कोरिया से विशेषज्ञों और इंजीनियरों को बुलाया जा सकता है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago