
पटना: अरुणाचल प्रदेश में सियासी घटनाक्रम पर भाजपा ने कहा है कि पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जदयू के विधायकों को अपने पाले में नहीं किया था। साथ ही कहा कि असंतुष्ट विधायकों ने अपनी इच्छा से अपना पक्ष बदला है। बिहार की उपमुख्यमंत्री और भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ गठबंधन का अभिभावक करार दिया और विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर राज्य के घटनाक्रम का बिहार में कोई प्रभाव नहीं होगा।
रेणु देवी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, हमने अरुणाचल प्रदेश में उन्हें (जदयू विधायकों को) अपने पाले में नहीं किया। अगर कुछ विधायकों ने खुद ही हमारे साथ जुड़ने की इच्छा जताई तो हमारी पार्टी क्या कर सकती थी। अरुणाचल प्रदेश में हुए इस घटनाक्रम के बाद विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल जदयू के विधायकों की संख्या 07 से घटकर 01 रह गई है। बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी के कारण जदयू और भाजपा के बीच कटुता की खबरों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More