देश दुनिया

ठंड में और घातक रूप लेगा कोरोना अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

चेहरे को ढकना और हाथों को धोना यह सबसे सुरक्षित उपाय

मुंबई: कोरोना वायरस से लड़ रही सम्पूर्ण विश्व केे लिए यह महामारी सर्दियों में और मुसीबत बन सकती है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे कोरोना महामारी के मामलों और वायरस के असर बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ठंड का मौसम आने पर लोग घरों, ऑफिसों या बंद जगहों पर रहना पसंद करते हैं। लोगों का घरों में रहना कोरोना वायरस के लिए साबित होगा क्योंकि इंडोर जगहों में वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है।
कोरोना पर रिसर्च कर रहीं अमेरिकी डॉक्टर मार के मुताबिक, खराब वेंटिलेशन वाली जगहों पर जैसे ज्यादातर रेस्टोरेंट और बार में खतरा ज्यादा होता है। ऐसी जगहों पर वायरस ज्यादा दूर और देर तक रहता है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने पाया था कि अस्पताल के अंदर संक्रमित मरीज से वायरस छोटे ड्रॉपलेट्स के रुप में (एयरोसोल्स) हवा में 16 फीट तक फैल रहे थे। डॉ. मार के मुताबिक अभी भी बचाव का सबसे बेहतर रास्ता है अपने चेहरे को ढंकना और हाथों को धोना। वैज्ञानिकों के मुताबिक तमाम महंगे उपकरणों की बजाय पानी और साबुन का इस्तेमाल सबसे बेहतर उपाय है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे ज्यादातर प्रोडक्ट ओवरकिल और हानिकारक हैं। डेलफिन फार्मर कहते हैं कि इन फैंसी दिखने वाली चीजों को नजरंदाज करना चाहिए। पानी और साबुन आज भी सबसे खूबसूरत और बेहतर तरीके से काम करते हैं। हार्वर्ड में बिल्डिंग सेफ्टी के एक्सपर्ट जोसेफ एलेन कहते हैं कि सिर्फ वेंटिलेशन ठीक कर संक्रमण नहीं रोक सकते हैं कुछ सामूहिक प्रयासों के दम पर इसके खतरे को कम कर सकते हैं ।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

9 hours ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

20 hours ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

2 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

5 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

1 week ago