
आप जब एक शहर को छोड़कर दूसरे शहर जाते हैं तो अपनी बाइक या स्कूटी को ट्रेन से ले जाते हैं. हम यहां यह बता रहे हैं कि अपनी दुपहिया वाहन को लगेज या पार्सल के रूप में कैसे ट्रेन से बुक करा कर ले जा सकते है…….
पार्सल के नियम
पहला: अगर आपको खुद अपने साथ ट्रेन में बाइक लेकर नहीं जाना है केवल बाइक भेजनी है तो इसके लिए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की फोटो कॉपी और आधार कार्ड पार्सल ऑफिस लेकर जाए
दूसरा: गाड़ी की टंकी से पेट्रोल खाली कर दें. पेट्रोल ज्वलनशील है. सुरक्षा के लिए टंकी को खाली कराया जाता है.
तीसरा: एक कार्डबोर्ड पर किस स्टेशन से गाड़ी भेज रहे है और कहां भेज रहे हैं लिखकर गाड़ी में मजबूती से बांध दें.
चौथा: पार्सल ऑफिस से आपको एक फॉर्म दिया जाएगा. उसे साफ ढंग से भरना है. उसमें सारी जानकारियां होगी जैसे गाड़ी कहां से कहां तक जाएगी, आपका पोस्टल एड्रेस क्या होगा , गाड़ी की कीमत, कंपनी, गाड़ी का चेचिस नंबर और वजन का डिटेल्स भरना होगा. जहां गाड़ी जा रही है वहां उसे कौन प्राप्त करेगा, उसके नाम की भी जानकारी करनी होगी.
लगेज यानी साथ ले कर जाने के नियम ———- आपको जिस ट्रेन जाना है उसके तय समय से एक घंटे पहले पार्सल ऑफिस पहुंचे. उसके बाद की सारी प्रक्रिया पार्सल वाली पूरी करनी होगी. गाड़ी उसी ट्रेन में चढ़ेगी. आपको लगेज टिकट भी दिया जाएगा. जिसे दिखाकर आप अपनी बाइक अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचने पर ले पाएंगे. स्टेशन पर पहुंचने के बाद छह घंटे भीतर गाड़ी पार्सल से प्राप्त कर घर ले जाएं नहीं तो हर घंटे का शुल्क लगेगा.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More