
Bharat varta desk: चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी के मामले में रेल पुलिस ने एनसीबी के एसपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी का यह अधिकारी अपने कंपार्टमेंट में मौजूद 25 साल की महिला यात्री के साथ छेड़खानी की। उसकी शिकायत के आधार पर रेल पुलिस ने उस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। रेल पुलिस की ओर से बताया गया कि वह अधिकारी कोर्ट के कार्यवाही से भाग लेकर वापस लौट रहा था जबकि एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वह अधिकारी कई दिनों से छुट्टी पर चल रहा था। कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था उसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश चव्हाण है। जिस ट्रेन में इस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है वह हैदराबाद-पुणे के बीच चलती है। यह घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेल थाना क्षेत्र में हुई है। रेल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपी ट्रेन से पुणे लौट रहा था।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More