टीका लेने के बाद 94 फ़ीसदी तक कम हो जाती है आईसीयू में भर्ती होने की संभावना


‍ Bharat varta desk
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने दावा किया है कि वैक्सीनेशन के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती करने, ऑक्सीजन देने और आईसीयू में जाने की संभावना 94% तक कम हो जाती है।
उन्होंने कहा है कि हाई रिस्क ग्रूप में शामिल हेल्थकेयर वर्कर्स में टीकाकरण अभियान के शुरुआती डाटा का अध्ययन करने से यह तथ्य सामने आया है। टीके का असर जानने के लिए वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में दो अलग-अलग स्टडी की गई है। पहली स्टडी में वैक्सीन लगवा चुके 8,991 हेल्थकेयर वर्कर्स को शामिल किया गया. इनमें ऐसे हेल्थकेयर वर्कर्स शामिल थे जिन्होंने दोनों डोज लिया था या फिर केवल एक डोज़। डॉ वीके पाल का कहना है कि इस अध्ययन में यह पाया गया कि जिन्होंने टीके का डोज ले लिया, उसके आईसीयू में भर्ती होने की संभावना 94% तक कम हो जाती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago