अपराध

टिकट मांगने पर लोको पायलट ने टीटीई को पीटा, गिरफ्तार

Bharat Varta desk:
हावड़ा-गया एक्सप्रेस में टीटीई ने जब बिना टिकट चल रहे लोको पायलट से टिकट मांगा तो उसने अपने कई साथियों के साथ टीटीई की पिटाई कर दी। तिलैया स्टेशन के पास हुई घटना के दौरान ट्रेन में भारी अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोको पायलट और आधा दर्जन रेलकर्मी एसी बोगी में बिना टिकट के थे। टीटीई द्वारा टिकट मांगे जाने पर सब ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। टीटीई ने ट्रेन से ही सभी बनी अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी। ट्रेन जैसे ही गया स्टेशन पर पहुंची वैसे रेल पुलिस ने एसी बोगी से लोको पायलट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश कुमार खत्री के अलावा आठ अन्य लोगों को प्राथमिकी का आरोपी बनाया गया है। बिहार और झारखंड के ट्रेनों में बड़ी संख्या में रेलकर्मी बिना टिकट के यात्रा करते हैं। हर ट्रेन की एसी बोगी में बिना टिकट के रेलकर्मी यात्रा करते हुए आपको मिल जाएंगे। इसमें रिजर्वेशन कराएं यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

22 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago