राज्य विशेष

झारखंड सरकार द्वारा छठ पूजा को लेकर जारी किए गए गाइडलाइन का विरोध, सांसद-विधायकों ने तालाब में उतर कर जताया विरोध

रांची: झारखंड सरकार द्वारा महापर्व छठ पूजा को लेकर गाइडलाइंस किये जाने के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने भी इसका जमकर विरोध किया। जिसको लेकर राँची में भाजपा सांसद संजय सेठ, विधायक व पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य ने डोरंडा के बटन तालाब में पानी में उतर कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि राज्य सरकार छठ पर ऐसा फरमान जारी कर लोक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार ने अब त्यौहारों पर आस्था पर चोट करना शुरू कर दिया है, जो बिल्कुल ही गलत है। वहीं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा की छठ महापर्व को लेकर झारखण्ड सरकार द्वारा जारी तुगलकी फरमान आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार इस फरमान को अविलंब वापस ले। बताते चलें की झारखंड सरकार के गाइडलाइंस के मुताबिक, छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए नदियों और तालाबों में केंद्र सरकार के निर्देशों और सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज दूरी) का पालन संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को अपने घरों में ही इस बार छठ महापर्व का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।गाइडलाइंस में कहा गया है कि घाट पर भीड़ और एक साथ स्नान से संक्रमण बढ़ने का खतरा है। नदी और तालाब के एक ही पानी में सैकड़ों श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए उतरते हैं। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। सरकार का कहना है कि बेहतर होगा कि लोग अपने घरों में ही महापर्व मनाएं।चार दिवसीय छठ महापर्व 18 नवंबर से शुरू होगा। 18 नवंबर को नहाय-खाय और 19 नवंबर को खरना है। 20 नवंबर को पहला अर्घ्य और 21 नवंबर को दूसरा अर्घ्य है।छठ महापर्व को लेकर झारखण्ड सरकार द्वारा जारी तुगलकी फरमान के खिलाफ अभी डोरंडा के बटन तालाब में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सरकार छठ पर ऐसा फरमान जारी कर लोक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार ने अब त्यौहारों पर आस्था पर चोट करना शुरू कर दिया है, जो बिल्कुल ही गलत है। इस दौरान भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री श्री सी.पी. सिंह जी, श्री नवीन जायसवाल जी, श्री समरी लाल जी, उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय जी सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

ब्रेकिंग न्यूज़- बलुचिस्तान विद्रोहियों के हमले में मारे गए 90 पाकिस्तानी सैनिक

Bharat varta Desk पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) इन दिनों खूब कहर बरपा… Read More

20 hours ago

सीबीआई ने जेपीएससी के पांच अफसरों को छोड़ा था, स्पेशल जज ने जांच का दिया आदेश

Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More

6 days ago

एनकाउंटर में मारा गया तीन राज्यों में वांटेड गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था

Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More

6 days ago

बिहार में 108 एएसपी और डीएसपी समेत 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More

1 week ago

डॉ एसएन पाठक बोले- महिला अधिकारों की रक्षा सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More

1 week ago

पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More

1 week ago