पॉलिटिक्स

झारखंड सरकार की विफलताओं को लेकर लोगों के बीच जाएगी भाजपा

प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक नेताओं ने कहा हेमंत सरकार के 1 साल का कार्यकाल विफलताओं का साल है

रांची संवाददाता: भाजपा ने सरकार की विफलताओं के खिलाफ झारखंड की जनता के बीच जाने का फैसला किया है. पति का स्पष्ट मानना है कि साल भर के कार्यकाल में हेमंत सरकार पूरी तरह फेल रही है.
आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बांकुड़ा सांसद एवं झारखंड के सह प्रभारी डॉ सुभाष सरकार के साथ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने की।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि बैठक में झारखंड के वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई.सरकार का 1 साल का कार्यकाल विफलताओं का साल है .
सरकार ने युवाओं, किसानों से कई वादे किए थे मगर चुनाव के बाद सब कुछ भूल गई . सभी मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है।
उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वह इस सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करें ताकि सोई हुई सरकार को जगाया जा सके। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago