
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: राज्य सरकार ने तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल को अपने कार्यों के साथ झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पूजा सिंघल खान सचिव के पद पर भी बनी रहेंगी. शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक डॉ० शैलेश कुमार चौरसिया को स्थानांतरित करते हुए उन्हें परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है. परिवहन आयुक्त किरण कुमारी पासी को स्थानांतरित करते हुए उन्हें झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. श्रीमती पासी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड, निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकार तथा निदेशक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More