
रांची संवाददाता: झारखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत आज हर प्रखंड में वरीय अधिकारी पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी.
कांके प्रखंड के दूरस्थ पंचायत काटमकुली में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अपर समाहत्र्ता राजेश बरवार, जिला परिषद सदस्य हाकिम अंसारी, पंचायत के कार्यकारी प्रधान, सभी वार्ड सदस्य सहित प्रखण्ड स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित हुए.
सोनाहातू प्रखण्ड के बारेंदा पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वरीय प्रभारी सह कार्यपालक अधिकारी नगर पंचायत बुंडू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और सभी विभागों से पदाधिकारी, कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सभी जगहों पर विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी लोगों को दी गयी.साथ ही लंबित विभिन्न मामलों से संबंधित आवदेन भी प्राप्त किये गये. राज्य भर में प्रखंड व पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर लोगों से आवेदन लिए गए. रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि अगले कार्यक्रम में सभी शिकायतों का निपटारा करके लोगों को राहत दिलाई जाएगी.
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More