ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड में लॉकडाउन शुरू, स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन कराने के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम

रांची,भारत वार्ता संवाददाता: राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए रांची पुलिस सुबह से ही मुस्तैद है। पुलिस सुबह से ही सड़कों पर उतर कर अनुपालन कराना शुरू कर चुकी है। सड़क पर नजर आने वालों की लगातार चेकिंग भी हो रही है। लोगों से उनका निकलने का कारण पूछा जा रहा है। जिले भर में अतिरिक्त तीन हजार जवानों की तैनाती की गई है। जबकि मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। जिला बल के अलावा जैप जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बेवजह घरों से निकलने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमित तौर पर वाहनों का चेकिंग अभियान भी चलेगा। एसएसपी ने अपील किया है कि नितांत आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकलें। लोगों के घरों पर रहने से कोरोना संक्रमण का चेन टूटेगा। तभी कोरोना को हराया जा सकेगा। बेवजह निकल कर सड़क पर तफरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई का मन बना लिया है। सख्ती से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में दिए गए आदेशों का अनुपालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी डीएसपी को अपने अपने इलाकों में मोनिटरिंग कर रहे हैं। थाना प्रभारी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही।स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए रांची पुलिस कंट्रोल रूम से निगरानी की ना रही। कंट्रोल रूम में विशेष रुप से अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनका काम जिलेभर के पुलिस फोर्स को कंट्रोल करना है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के निर्देशों का अनुपालन करवाने के लिए सभी थानों में क्यूआरटी की तैनाती भी की गई है। जरूरत पड़ने पर क्यूआरटी में शामिल पुलिसकर्मियों को संबंधित जगहों पर भेजा जाएगा। थानों के पुलिसकर्मी और अतिरिक्त फोर्स मिलकर अलग-अलग पाली में ड्यूटी करेंगे और स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के हर निर्देशों का अनुपालन करवाएंगे। जरूरत पड़ने पर हर तरह की सख्ती भी बरता जाएगा।जिन प्रतिष्ठानों के खोलने पर मनाही है वैसे प्रतिष्ठान खुले रहने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे प्रतिष्ठानों के पुलिस बंद करवाते हुए एफआईआर दर्ज करेगी। पुलिस का फोकस होगा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में जिन आवश्यक सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई है उन्हीं को खुला रहने दिया जाए। इसके अलावा खुलने वाली दुकानों स्थानों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

16 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago