बड़ी खबर

झारखंड में बदले गए IAS अधिकारी, पूजा सिंघल की भी हुई तैनाती

Bharat varta Desk

झारखंड में 15 आईएएस अधिकारी बदले गए हैं। इनमें आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव नियुक्त की गई हैं, जो झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की सीईओ की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। मनरेगा घोटाले में लंबे समय बाद जेल से छुटने वाली पूजा सिंघल को सरकार ने पिछले दिनों निलंबनमुक्त कर दिया था।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं ई-गर्वनेंस विभाग की सचिव विप्रा भाल को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है और उन्हें परिवहन आयुक्त पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को खान और भूतत्व विभाग का सचिव बनाया गया है, साथ ही झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि खान भूतत्व विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को श्रम नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राजेश्वरी बी. को विशेष सचिव वित्त विभाग, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार भुवानिया को अपने कार्याें के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लि, पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

आईएएस में नवचयनित पदाधिकारी कंचन सिंह को जेएसएलपीएस का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, धनजयंत सिंह को संयुक्त सचिव वित्त विभाग, सीता पुष्पा को शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव, विजय कुमार सिन्हा को उत्पाद आयुक्त, प्रीति रानी को संयुक्त सचिव उद्योग और राजेश प्रसाद को निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भारतीय मूल के काश पटेल बनें अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी FBI के नए डायरेक्टर

Bharat varta Desk भारतवंशी काश पटेल को अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए… Read More

3 hours ago

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए कैम्पैन चला रही बिहार पुलिस, बिग-बी ने भी कहा बी-अलर्ट

अवेयर रहेंगे साइबर फ्रॉड से बचे रहेंगे, बिहार पुलिस के कैम्पैन को 'बिग-बी' का साथ… Read More

21 hours ago

रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

Bharat varta Desk 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर… Read More

23 hours ago

रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में ये मंत्री आज लेंगे शपथ

Bharat varta Desk दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता 20 फरवरी की दोपहर… Read More

1 day ago

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने महिला नेता के नाम पर लगाई मुहर

Bharat varta Desk ल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 days ago

झारखंड में अब गुटखा पर रोक

Bharat varta Desk बिहार में शराबबंदी की तरह ही झारखंड में हेमंत सरकार ने महत्वपूर्ण… Read More

3 days ago