बड़ी खबर

झारखंड में पहले चरण का मतदान, वोटरों में उत्साह, प्रधानमंत्री ने की विशेष अपील

Bharat varta desk

झारखंड में 43 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान की अपील करते हुए इसे लोकतंत्र का उत्सव बताया. मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आग्रह किया गया. पहली बार वोट करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री ने बधाई दी और कहा, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है, और इसकी शुरुआत उत्साहपूर्ण मतदान से होती है. झारखंड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जनता का उत्साह देखने लायक है.

पहले चरण में बुधवार को 15 जिलों की 43 सीटों के लिए मतदान हो रहा है.सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदानकर्मी मंगलवार की शाम तक निर्धारित बूथों पर पहुंच गए। 17 सामान्य सीट, 6 अनुसूचित जाति और 20 अनुसूचित जनजाति की सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं.

5,344 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में 1,36,85,508 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 68,65,208 पुरुष, 68,20,000 महिला और 301 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं.
 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

14 hours ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

19 hours ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago