
रांची भारत वार्ता संवाददाता:झारखंड के नौजवानों के लिए सरकार जल्द ही बहालिया निकालने जा रही हैं। करीब ढाई लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें सबसे अधिक बहाली शिक्षा विभाग में होगी।
क्योंकि सबसे ज्यादा रिक्तियां इसी विभाग में है। वैसे सभी विभागों के खाली पदों को भरने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार 31 सरकारी विभागों में ढाई लाख से अधिक पद खाली हैं। वैसे कुल 34 विभागों में खाली पदों की संख्या 3,01,198 बतायी जा रही है। इसमें से 57,182 पदों को नीचे के लोगों को प्रमोट करके भरा जाएगा। जबकि बाकी बचे 2,44,016 पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरा जाएगा। इन सारी बातों की जानकारी तीन सदस्य हाई लेवल कमिटी ने सरकार को दी है। सरकार ने नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को कहा है। जल्द ही अलग-अलग विभागों के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी चल रही है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More