बड़ी खबर

झारखंड के शिक्षा मंत्री एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजे गए

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना ग्रसित हैं फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे हैं

सीएम हेमंत ने कहा टाइगर महतो जल्द स्वस्थ हो कर लौटेंगे

रांची(मुकेश कुमार): राज्य के शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो को बेहतर इलाज के लिए आज शाम एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया lइस दौरान रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल पत्रलेख भी मौजूद थे l मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जगरनाथ महतो का रांची के मेडिका अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी l ऐसे में चेन्नई से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और राय मशविरा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाने का निर्णय लिया गया ।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एयरलिफ्ट करके चेन्नई ले जाया गया। सोमवार (19 अक्टूबर, 2020) को चेन्नई से आये फेफड़ा रोग विशेषज्ञों की देख-रेख में उन्हें शाम 6:35 बजे एयर एंबुलेंस से वहां भेजा गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो का फेफड़ा ट्रांसप्लांट भी करना पड़ सकता है। इससे पहले उन्हें मेडिका हॉस्पिटल में वेंटिलेटर से हटाकर एकमो मशीन पर डाला गया था। एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में अब जगरनाथ महतो का चेन्नई में ही इलाज होगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाइगर महतो स्वस्थ होकर वापस आएंगे संपूर्ण झारखंड राज्य उनके कुशल होने की दुआ मांग रहा है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

6 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

7 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago