
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस आज रांची पहुंच गए हैं। झारखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर कई मंत्री भी मौजूद थे। वह 14 जुलाई को कार्यभार संभालेंगे। उन्हें राजभवन में आयोजित एक समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन शपथ दिलाएंगे।
मीडिया से बात करते हुए रमेश बैस ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए सीएम हेमंत सोरेन के साथ मिलकर काम करेंगे। 7 बार बीजेपी सांसद और अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में वन मंत्री रह चुके त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को केंद्र सरकार ने गैर बीजेपी शासित राज्य झारखंड का राज्यपाल बनाया है। उनके आने के 1 दिन पहले यानी सोमवार को पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावभीनी विदाई दी।
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More