बड़ी खबर

ज्ञानवापी विवाद: मोहन भागवत बोले-हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों तलाशें, शंकराचार्य स्वरूपानंद करेंगे शिवलिंग पूजा

Bharat varta desk:
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद सियासत गर्म है। इस बीच गुरुवार को नागपुर से आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत का जो बयान आया है उसने सियासत की हलचल को बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा है कि, “…हमें रोज़ एक नया मामला नहीं उठाना चाहिए। हम विवाद क्यों बढ़ाएँ? हमारी ज्ञानवापी के प्रति भक्ति है और हम उसके अनुसार कुछ कर रहे हैं, यह ठीक है। लेकिन हर मस्जिद में शिवलिंग की तलाश क्यों करें? …”

नागपुर में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ज्ञानवापी मामला चल रहा है। हम इतिहास नहीं बदल सकते। इसे न तो आज के हिंदुओं ने बनाया और नहीं आज के मुसलमानों ने। इस्लाम हमलावरों के जरिए बाहर से आया था। हमलों में भारत की आजादी चाहने वालों का मनोबल गिराने के लिए देवस्थानों को तोड़ा गया।

वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग की पूजा करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने शिवलिंग की अविलंब पूजा सेवा करने का निर्देश दिया है। शंकराचार्य के आदेश पर व्वे 4 जून को ज्ञानवापी में शिवलिंग की पूजा करने जाएंगे।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago