नई दिल्ली : दिल्ली में 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने पार्टी की तरफ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और एनडी गुप्ता के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नाम पर मुहर लगा दी है। स्वाति मालीवाल पहली बार राज्यसभा में पहुंचेंगी। ये तीनों उम्मीदवार जल्द ही राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
बता दें कि संजय सिंह और एनडी गुप्ता वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। संजय सिंह भ्रष्टाचार के केस में अभी जेल में बंद हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा नाम स्वाति मालीवाल का प्रस्तावित किया है। स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष रही हैं। राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वाति मालीवाल लंबे समय से केजरीवाल से जुड़ी रही हैं।
Bharat varta Desk रिजर्व बैक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री नरेंद्र… Read More
Bharat Varta Desk झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पहले बैच की टॉपर शालिनी विजय… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पांच वरिष्ठ वकील जल्द ही जज बनने वाले… Read More
Bharat varta Desk भारतवंशी काश पटेल को अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए… Read More
अवेयर रहेंगे साइबर फ्रॉड से बचे रहेंगे, बिहार पुलिस के कैम्पैन को 'बिग-बी' का साथ… Read More
Bharat varta Desk 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर… Read More