
Bharat varta desk: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने पटना में खाली पाव पदयात्रा की।
छात्र और नौजवानों के साथ ही जनशक्ति यात्रा शुरू करने के पहले उन्होंने गांधी मैदान के समीप लगी जे पी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जयप्रकाश जी ने तानाशाही के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू किया था। वे भय, भूख, भ्रष्टाचार, शिक्षा की बदहाली और बेरोजगारी के खिलाफ नौजवानों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। देश संकट के दौर से गुजर रहा है। इस यात्रा के जरिए हुए सरकार को जगाने के लिए जयप्रकाश नारायण के पद चिन्हों पर चल रहे हैं।
तेज प्रताप अपनी मां राबड़ी देवी से मिलने के लिए उनके आवास पर गए मगर बिना उनसे मिले निकल गए और जनशक्ति यात्रा पर चल पड़े। हालांकि पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मां से टेलीफोन पर आशीर्वाद ले लिया है। उन्होंने कहा कि चारों ओर अराजकता फैली हुई है। छात्रों , किसानों, बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है। इसीलिए उन्होंने आंदोलन का आगाज किया है। इसका नाम एलपी मूवमेंट होगा यानी लालू प्रसाद मूवमेंट। तेज प्रताप के इस पदयात्रा को उनके छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से बढ़ते मतभेद के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कल पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मां दुर्गा दोनों भाइयों को सद्बुद्धि दे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More