पॉलिटिक्स

जेडीयू विधायक बीमा भारती का इस्तीफा

bharat varta desk:

जेडीयू विधायक और बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने जनता दल यूनाइटेड की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वो पूर्णिया के रुपौली से विधायक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल ज्वाइन कर लिया है। माना जा रहा है कि वो पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं और कांग्रेस में शामिल पप्पू यादव के लिए संकट पैदा कर सकती हैं।

यहां बता दें कि इसके पहले दरभंगा सीट पर लोकसभा चुनाव के टिकट की उम्मीद लगाए बैठे जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीट बंटवारे के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।

जनता दल यू छोड़ने वाली बीमा भारती जेडीयू की उन दो विधायकों में शामिल थीं, जो 12 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान नदारद थी।

दरभंगा से पूर्व विधायक डॉक्टर फराज फातमी ने भी अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने नैतिक मूल्यों को आधार बताया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 day ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago