
Bharat varta desk:
इंडोनेशिया में आज से शुरू हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बाली पहुंचे। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी आए हैं। पीएम मोदी की पहली बार मुलाकात इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से हुई है। इस दौरान पीएम मोदी 20 से ज्यादा बैठकों में हिस्सा लेंगे जिनमें खाद्य, सुरक्षा, ऊर्जा, यूक्रेन संकट जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री आज बाली में भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले 15 अगस्त को भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए। इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस भारत के दो दिन बाद आता है, 17 अगस्त को। लेकिन इंडोनेशिया सौभाग्यशाली था कि उसे भारत से दो वर्ष पूर्व ही स्वतंत्रता प्राप्त हो गई। इंडोनेशिया से भारत बहुत कुछ सीख सकता है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More