पॉलिटिक्स

जीतन राम मांझी ने बदला पैंतरा, माफी मांगी मगर ब्राह्मणवाद का विरोध जारी रहेगा


Bharat varta desk: ब्राह्मणों के गाली देने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर हमला जारी है। कई ब्राह्मण संगठनों ने उनका जमकर विरोध किया है। किसी ने उनकी जीभ काटने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है तो किसी ने कहा है कि उनके शरीर का एक भी अंग भंग कर देने वाले को पैसे दिए जाएंगे। भाजपा के कई नेताओं ने खुलकर जीतन राम पर निशाना साधा है। गया के पंडितों ने कहा है कि वे उनका पिंडदान और श्राद्ध कर्म नहीं करेंगे। भारी विरोध को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अब अपना पैंतरा बदल दिया है। उन्होंने कहा है कि ”स्लिप ऑफ टंग” हो गया था।
मांझी ने ट्विटर पर लिखा है कि -“मै ब्राम्हण नहीं ब्राम्हणवाद के खिलाफ हूं” पंडितों के खिलाफ बोले गए मेरे शब्द”स्लिप ऑफ टंग”हो सकता है जिसके लिए मैं खेद प्रगट करता हूं। वैसे मैं ब्राम्हण नहीं ब्राम्हणवाद के खिलाफ हूं। मांझी ने स्पष्ट किया कि ब्राम्हणवाद दलितों से नफरत करता है, दलितों को अछूत बताता है, गले में हडिया, कमर में झाडू, पैर में घूंघरू बंधवाया है। इनका विरोध जारी रहेगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago