
Bharat varta desk:
झारखंड प्रदेश के जामताड़ा — करमाटांड़ रेल खंड के कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब दर्जन यात्रियों के मरने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डाउन लाइन में बंगलुरू- यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच लाइन के किनारे डाले गये गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था। लेकिन डस्ट को देखकर चालक को संदेश को हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है जिस कारण ट्रेन को राेकते ही यात्री भी उतर गया, इसी बीच अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई है। यह भी कहा जा रहा है कि जंजीर खींचकर ट्रेन को रोका गया , कुछ लोग ट्रैक पार कर रहे थे वो सामने वाली ट्रेन से टकरा गए । रेलवे की ओर से अभी दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। लेकिन जामताड़ा जिला प्रशासन ने भी ट्रेन हादसे में कुछ लोगों के मरने की पुष्टि की है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More