लाइफ स्टाइल

जाड़े में कैसे करें घर में आए नए मेहमान की हिफाजत

पटना डेस्क: जाड़े में बच्चों की देखभाल एक चुनौती होती है. उस पर भी जब आपके घर कोई नया मेहमान आया है तो उसे ठंड से बचाने की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है. यहां हम नवजात शिशु की बात कर रहे हैं. ठंड लगने से नवजातो में निमोनिया संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. सामान्य सर्दी और बुखार तो आम बात हैं.

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की डॉक्टर शिल्पी रानी से जानिए नवजात शिशुओं को जाड़ा से बचाने के प्रमुख उपाय….. जाड़े का मौसम बच्चों और बुजुर्गों को परेशान करने वाला होता है. ठंड लगने से दोनों लोग सबसे पहले बीमार होते हैं. उसमें भी नवजात शिशु को ठंड से बचाना खास तौर से जरूरी होता है. अगर आपके घर में कोई नवजात शिशु हो तो उसका ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे का शरीर गर्म रहे ताकि ठंड का असर उसपर नहीं हो. इसके लिए ये उपाय करना जरूरी है……….

पहला: प्रत्येक दिन एक बार गर्म सरसों तेल से उसके शरीर की मालिश करें. इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होगा और इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी. साथ में मांसपेशी और हड्डियां मजबूत होंगी .

दूसरा: शरीर में मालिश करने के बाद बच्चे को गर्म पानी से स्नान कराएं. इससे शरीर में रक्त प्रवाह तेज होगा. गर्माहट, ऊर्जा और ताजगी रहेगी. बीमार बनाने वालेबैक्टीरिया से उसकी हिफाजत होगी.

तीसरा: बच्चों को धूप में जरूर ले जाएं. हर रोज करीब 1 घंटे तक बच्चे को धूप का सेवन कराएं. इससे उसका शरीर गर्म रहेगा साथी विटामिन डी मिलेगी जिससे हड्डियां मजबूत होगी.

चौथा: नवजात शिशुओं को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है मां के दूध का सेवन. मां का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान है. स्तनपान से बच्चों में रोग निरोधक क्षमता बढ़ती है. यह क्षमता जीवन भर बनी रहती है. माताओं को चाहिए कि दिन में कम से कम पांच बार स्तनपान जरूर कराएं. इससे जाड़ाजनित बीमारियां नहीं होंगी .

पांचवा: जाड़े में जरूरी है कि बच्चों को अच्छी क्वालिटी के गर्म कपड़ा से लपेट कर रखें. सोने की जगह पर गर्म कपड़ा हो. गर्म कपड़ा पहनाने के साथ ओढ़ाना भी चाहिए.

Kumar Gaurav

Share
Published by
Kumar Gaurav

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

4 hours ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 day ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago