
जहानाबाद संवाददाता : शकूराबाद लोक आस्था भक्ति और विश्वास का महा अनुष्ठान छठ मंगलवार की सुबह उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में 100 से अधिक छठ व्रतियों ने मंदिर परिसर में स्थित तालाब पर आकर सोमवार की संध्या डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और उसके बाद मंगलवार को उगते सूरज को अर्घ्य देते हुए भगवान भास्कर और छठी मैया से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी छठ व्रतियों ने रघुनाथगंज मंदिर में जाकर सूर्य भगवान, गणेश भगवान सहित सातों देवों की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तथा मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई। बाकी सारी व्यवस्थाएं श्री श्री छठ पूजा समिति रघुनाथगंज शकूराबाद द्वारा उपलब्ध कराई गई। मंदिर परिसर की स्वच्छता और भव्यता को छठ व्रतियों ने पसंद किया। छठ व्रत करने वालों में सैकड़ों लोग शामिल रहे। छठ पूजा समिति की ओर से प्रबंधन का कार्य अनुज कुमार, अनुज कुमार, अध्यक्ष मंटू कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव बबलू कुमार, उदय प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, अजय प्रसाद, गिरानी प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, शिवपूजन कुमार, शंभू प्रसाद, सुनील प्रसाद, लल्लन प्रसाद, दिनकर प्रसाद, सोनू, सलमान, गौतम, पवन, सत्या कुमार, रोहित कुमार, सुधीर कुमार, रवि कुमार, सन्नी कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के कंधों पर रहा जिन्होंने बड़ी ही मुस्तैदी से अपना काम संपन्न किया।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More