जमुई में पीएम मोदी,कहा-बिहार को बहुत आगे ले जाना है

Bharat varta desk:

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जमुई के खैरा में लोजपा रामविलास के उम्मीदवार के पक्ष में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस पर निशाना साधा।पीएम ने कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये चुनावी सभा है या विजय सभा है। उन्होंने चिराग पासवान और जमुई से कैंडिडेट उनके बहनोई को अपना भाई बताया।

पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने देश का नाम खराब किया है।

भ्रष्टाचारी, मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बाेलते रहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि पहले गरीबों का पैसा बीच में लूट लिया जाता था। अब वह पैसा सीधे आपके खाते में जा रहा है। जमुई में ही किसानों को 850 करोड़ से अधिक राशि उनके बैंक खाते में पहुंचे हैं। आप बताइए घमंडिया सरकार होती तो आपके खाते में पैसे पहुंचती क्या? राजद और कांग्रेस की सरकार होती तो आप फर्जी साइन भी करवा लेते और कहते कि पैसा पहुंच गया। बिहार ने जंगलराज का दंश झेला। आज भ्रष्टाचारी मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बाेलते रहते हैं। 

बिहार और देश को बहुत आगे लेकर जाना है
पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत काम करना है। बिहार और देश को बहुत आगे लेकर जाना है। यह मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां तक पहुंचा है। इसलिए हर गरीबी का दर्द मोदी जानता और महसूस करता है। यह मोदी की गारंटी है कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है। इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बिहार के गरीबों को 37 लाख पक्के मकान मिले हैं। नौ करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला है। और, मोदी की गारंटी है आगे पांच साल तक मिलता रहेगा

जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की सरकार के काले दौर में जमुई नक्सल प्रभावित इलाका कहा जाता था। सरकारी योजना यहां नहीं पहुंचती थी। यहां नक्सली सड़कें नहीं बनने देते थे। जमुई ने राजद के जंगलराज की कितनी बड़ी कीमत चुकाई है? यह सबको पता है। आज एनडीए सरकार में जमुई विकास के हाईवे पर तेज रफ्तार पकड़ चुका है। नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। बिहार ने जंगलराज का दंश झेला है। अब इस इलाके एक्सप्रेस वे निकलेगा। लालू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते हैं। नीतीश बाबू भी रेल मंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ कभी शिकायतें नहीं आईं। कोई सवाल नहीं उठा। घमंडिया गठबंधन की सरकार में खराब हालत वाली ट्रेनें चलती थीं। आज वंदे भारत ट्रेनें बिहार में दौड़ रही है।

राजद और कांग्रेस ने बिहार का नाम खराब किया
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद बिहार को न्याय नहीं मिल पाया है। एनडीए सरकार ने बिहार को दलदल से बाहर निकाला है। नीतीश बाबू की इसमें बड़ी भूमिका रही है। 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए काफी निर्णायक है। आज एक ओर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। वहीं एनडीए की सरकार का संकल्प है विकसित भारत का निर्माण। खुशहाल बिहार का निर्माण। आप याद कीजिए कि 10 साल पहले देश में भारत को लेकर क्या राय थी। छोटे-छोटे देश जो आंटे के लिए तरस रहे थे, उनके आंतकी देश में अशांति फैलाते थे। कांग्रेस गुहार लगाती रहती थी। एनडीए सरकार जब आई तो कहा कि यह चंद्रगुप्त और अशोक का भारत है। हम किसी के सामने घुटने नहीं टेका। आज भारत दुनिया का पांचवा अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत जब जी 20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा पूरे विश्व में होता है। 10 साल में बिहार की हैसियत बढ़ी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago